रविवार, 14 अक्टूबर 2012


हम आज भी दिल का आशियाना सजाने से डरते हैं,
बागों में फूल खिलाने से डरते हैं,
हमारी एक पसंद से टूट जायेंगे हज़ारों दिल,
तभी तो हम आज भी गर्लफ्रेंडबनाने से डरते हैं…...

निकले जब आँसू उसकी आँखों से,दिल करता है सारी दुनियां जला दूं,

फिर सोचता हूँ होंगे दुनियां में उसके भी अपने,
कहीं अंजाने में उसे और न रुला दूं....

रिश्ते तोड़ देती हैं ग़लतफ़हमियाँ,
इंसान को तन्हा कर देती हैं
ग़लतफ़हमियाँ,
न आने देना दिल के पास कभी इनको,
क्यूंकी दोस्त को दोस्त से जुदा कर
देती हैं ग़लतफ़हमियाँ…

आँखों को जब किसी की आदत हो जाती है
उसे देख के ही दिल को राहत हो जाती है
कैसे भूल सकता है कोई किसी को
जब किसी को किसी की आदत हो जाती है
मोहब्बत इस कदर हो जाती है उससे
कि रब से पहले उसकी इबादत हो जाती है .....

मुहब्बत को जब खुदा ने बनाया होगा.
तो इक बार खुद भी आजमाया होगा..
हम कौन
और तुम हो क्या..
इसने तो खुदा को भी रुलाया होगा....

छोटी से मुलाकात प्यार बन जाएगी,
ये कौन जानता था,
मेरी अपनी जिंदगी किसी और की बन जाएगी,
ये कौन जानता था,
दिन अधूरा सा होगा बिन उसके,
ये कब सोचा था,
वो खुद इतना करीब आएगी,
ये गुमान ना था,
और नसीब से लड़ना होगा उसे पाने के लिए
ये कभी सोचा ना था…

मंगलवार, 21 अगस्त 2012

चेहरा...



चेहरा.........

मेरे चेहरे पर आज, एक और चेहरा

मैं देखता हूँ ,हर तरफ चेहरे पर एक और चेहरा

जब कभी लेकर चला, मैं अपना चेहरा

दुनिया को नही भाया मेरा, असली चेहरा

मैने भी ओढ़ लिया चेहरा, बिल्कुल वैसा



तुम्हे पसंद है, ये है अब वही चेहरा

असल में तो अब मेरे पास हैं, कई चेहरे

वक़्त के हिसाब से में बदल लेता हूँ, चेहरा

अब कहीं भी नहीं ले जाता हूँ, असली चेहरा

जब तक था, मेरे पास एक ही चेहरा

तुम्हे भी पसंद नहीं था, मेरा असली चेहरा

हक़ीकत तो ये है, खो गया है मेरा असली चेहरा.......